फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारभुजानाथ मंदिर के टूटे ताले, 'भगवान' को भी उठा ले गए चोर

Fri, 09 Feb 2018 04:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
चारभुजा नाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजसमंद के कांकरोली थाना क्षेत्र के राज्यावास गांव में बदमाशों ने बीती रात को भगवान चारभुजानाथ मंदिर के मैन गेट के ताले तोड़ दिए। चोर  भगवान की मूर्ति और चांदी के जेवरात और दानपात्र चुरा ले गए।
विज्ञापन


इधर, गांव के प्रमुख मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में मांग की है कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर चोरी हुई भगवान की मूर्ति और जेवरात बरामद किए जाएं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

कार्यवाहक थानाधिकारी मानसिंह ने बताया कि राज्यावास स्थित चारभुजा मंदिर के ताले टूटने और चांदी के छत्र चोरी की सूचना पुलिस को मिली। इस पर थाने से जाप्ता मौके पर गया और मौका रिपोर्ट बनाई है। ग्रामीणों की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि चोरों ने मंदिर का ताला तोड़ा और यहां से कृष्ण भगवान की पीतल की मूर्ति, आभूषणों में भगवान पर चढ़ाए गए चांदी के छत्र, ढाल, तलवार, मुकुट, छोटा मुकुट, गाय, लोटा, चम्मच, भाला, भुजहाथ, हाथी की सूंड सभी आभूषण चोरी हो गए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

उतार ले गए भगवान के अाभूषण

डेमो - फोटो : demo pic
बदमाशों ने भगवान को धारण कराए गए समस्त आभूषण चोरी कर ले गए। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त सभी मूर्तियां और जेवरात ग्रामीणों की ओर से मंदिर को भेंट किए गए थे। इनके चोरी होने से ग्रामीणों की भगवान के प्रति आस्था का ठेस लगी है। ऐसे में चोरों को तत्काल गिरफ्तार का चोरी हुई मूर्ति और जेवरात बरामद किए जाएं।

थानाधिकारी ने बताया कि अज्ञातों के खिलाफ मामला दर्ज का जांच आरंभ कर दी गई है। बहरहाल चोरों का अभी कोई पता नहीं चला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें