तेज रफ्तार एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया। बिजली के तार ट्रेलर पर गिर गए और फिर उसमें आग लग गई। केबिन में बैठे खलासी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और वह जिंदा जल गया।
आग लगने से पहले ड्राइवर कूदकर बाहर आ गया जिससे उसकी जान बच गई, हालांकि इस हादसे में वह घायल हो गया। यह दर्दनाक हादसा हुआ राजस्थान में सीकर जिले के नीमकाथाना तहसील में। कल देर रात को एक ट्रेलर चीर की घाटी में क्रेशर से रोड़ी भरकर पाटन की तरफ जा रहा था। तभी भराला मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे कुछ देर घिसटते हुए ट्रेलर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गया। बिजली के वायर ट्रेलर पर आ गिरे और शार्ट सर्किट से निकली चिंगारियों से ट्रेलर के केबिन में आग लग गई।
और आग की लपटों के बीच जिंदा जल गया।
dead body
- फोटो : Demo pic
चंद मिनटों में ही यह आग और भयावह होकर ट्रेलर में फैल गई। इससे केबिन में सवार खलासी नरेश सिंह (26) को बाहर आने का भी मौका नहीं मिला। वह केबिन में ही फंस गया और जिंदा जल गया।
जबकि, ड्राइवर मौका पाकर बाहर आ गया। उसकी जान बच गई। ट्रेलर को जलता देखकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचना दी। तब स्थानीय सदर थाना पुलिस और दमकलें मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
आग से नरेश सिंह का शरीर चंद पलों में ही राख हो गया। इसके बाद नरेश सिंह के शव की हड्डियां ही निकली। हादसे में मौत के शिकार हुआ नरेश सिंह अलवर के कोटपूतली तहसील में गांव बनेठी के रहने वाले तेज सिंह का बेटा था। पुलिस ने आज पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।