बाइक जब्त करने की कार्रवाई करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
अजमेर की तीर्थ नगरी पुष्कर थाना पुलिस ने लीलासेवड़ी स्थित होटलों पर दबिश देकर करीब डेढ़ छात्रों पर कार्रवाई की है। ये सभी छात्र काॅलेज में पढ़ते हैं और घर से काॅलेज का नाम लेकर निकलते हैं।
पुष्कर थानाधिकारी महावीर शर्मा ने बताया कि काफी दिनों से उन्हें सूचना मिल रही थी लीलासेवड़ी स्थित होटल पर अजमेर के विभिन्न काॅलेजों के छात्र आकर मौज—मस्ती करते हैं और काॅलेज छूटने के समय पर वापस घर को रवाना हो जाते हैं। इस पर आज मय जाप्ता होटलों पर दबिश दी गई। पुलिस को देखते ही कई छात्र तो भागने में कामयाब हो गए, जबकि करीब 20 छात्रों को पुलिस ने पकड़ लिया। शर्मा ने बताया कि छात्रों के परिजनों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है और स्टूडेंट्स की 10 बाईक भी जब्त की गई है।
होटल संचालक को भी ऐसे बच्चों को नहीं बिठाने के लिए पाबंद किया गया है।