फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ओवरलोड आॅटो पुलिया से गिरा, युवती समेत दो की मौत

Sun, 21 Jan 2018 05:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
road accident - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
सवारियों से ओवरलोड आॅटोरिक्शा तेज रफ्तार में बेकाबू होकर एक पुलिया से नीचे आ गिरा। करीब 20 फीट उंचाई से गिरे इस आॅटोरिक्शा में सवार एक युवती समेत दो सवारियों की मौत हो गई। जबकि 10 से ज्यादा सवारियां घायल हो गई।
विज्ञापन


यह दर्दनाक हादसा राजस्थान में बांसवाड़ा जिले के खमेरा थाना क्षेत्र के सिंगपुरा गांव में हुआ। दुर्घटना में खैरवा निवासी शंकर और सोना पुत्री लक्ष्मण उम्र 20 साल की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक खैरवा गांव के रहने वाले प्रकाश के परिचित रिश्तेदार उनकी बहन के यहां शनिवार को सामाजिक भोज में शामिल होने गए थे।

आज सुबह ये सभी लोग आठ सीटर एक आॅटोरिक्शा से खैरवा लौट रहे थे। आॅटोरिक्शा में करीब 14 सवारियां बैठी थी। ओवरलोड आॅटो तेज रफ्तार में मुड़ासेल के पास सिंगपुरा गांव में एक पुल से गुजरते वक्त बेकाबू हो गया और करीब 20 फीट नीचे आ गिरा।
विज्ञापन


इससे आॅटोरिक्शा में सवार लोगों ने चीख पुकार मचा दी। आसपास मौजूद लोग मदद को दौड़े और घायलों को संभालते हुए पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से घाटोल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें गंभीर घायलों को बांसवाड़ा रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें