इस बंद मकान में मिली लाश, पुलिस मौके पर
- फोटो : Vishnu Sharma
पुलिस ने पूछताछ में सामने आया कि यह महिला पिंकी पति से मनमुटाव के कारण अपने रिश्तेदार के साथ यहां रहती है। पुलिस गोविंद को तलाशते हुए यहां पहुंची तो गेट पर ताला लगा था, लेकिन गोविंद की बाइक बाहर खड़ी थी।
संदेह होने पर पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर गई। वहां काले रंग के प्लास्टिक में लिपटी हुई गोविंद सैनी की लाश मिली। उसके हाथ पांव बंधे हुए थे और सिर पर गहरी चोट के निशान थे। गोविंद की हत्या सिर फोड़कर करने की बात सामने आई है।
आसपड़ोस ने पुलिस का बताया कि पिंकी पिछले कुछ दिनों से किसी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गई हुई है। जबकि उसके साथ रह रहा रिश्तेदार भी पिछले एक दो दिन से गायब है। अब पुलिस महिला और उसके रिश्तेदार युवक से संपर्क कर पूछताछ करने का प्रयास कर रही है। इसके बाद ही हत्या का खुलासा हो सकेगा।
उधर, कातिल ने लाश को छिपाने के इरादे से पहले हाथ-पैरों को रस्सी से बांधा और फिर प्लास्टिक की काली थैली में लपेट दिया।
यही नहीं, साक्ष्य मिटाने के इरादे से मृतक के पहने कपड़े, मोबाइल फोन तक जला डाले। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रथमदृष्टया यह मर्डर प्रेम-प्रसंग में होने की आशंका जताई जा रही है।