आगजनी जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से बचाव की जानकारी के आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान बड़ा हादसा होते—होते टल गया।
राजधानी जयपुर के हसनपुरा स्थित एनबीसी फैक्ट्री में आज तेल के टैंकर में लगी आग पर काबू पाने की मॉक ड्रिल चल रही थी। इस दौरान तकनीकी गड़बड़ी के कारण तेल के टैंकर में आॅयल सप्लाई करने वाले एक यंत्र में अचानक आग लग गई।
पहले तो इसे मॉक ड्रिल का हिस्सा समझा, लेकिन जब हकीकत सामने आई तो हड़कंप मच गया। कंपनी के कर्मचारियों ने सूझबूझ से काम लेते हुए वहां मौजूद आग बुझाने के उपकरणों से तत्काल आग पर काबू पाया।
इस बीच फैक्ट्री में आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल तक पहुंच गई। जिसकेे बाद सदर थाना पुलिस और दमकल की दो गाडियां भी एनबीसी पहुंच गई। हालांकि तब तक आग बुझ चुकी थी। एनबीसी ने दमकल की गाड़ियों को गोदाम के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया।