फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क में 11 साल की बच्ची से गलत हरकत पड़ी भारी,अब सलाखों के पीछे पड़ोसी 

Mon, 01 Jan 2018 07:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
बच्ची से छेड़छाड़ - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
राजधानी में सार्वजनिक पार्क में खेलने गई 11 साल की एक बच्ची से छेड़छाड़ करना एक युवक को भारी पड़ गया। बच्ची ने आप बीती परिजनों से कही तब मामला पुलिस तक पहुंचा और कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


यह मामला जयपुर कमिश्नरेट के मुरलीपुरा इलाके का है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लोकेश सैन मूल रुप से बारां जिले का रहने वाला है। वह प्राइवेट जॉब करता है तथा मुरलीपुरा के आर्य नगर में एक मकान में किराये से रहता है। इसी मकान में बच्ची और उसका परिवार भी रहता है।

उसके खिलाफ बच्ची के पिता ने मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि उनकी 11 वर्षीया बेटी कॉलोनी में स्थित सार्वजनिक पार्क में खेलने गई थी। इस दौरान पार्क में मौजूद लोकेश ने उनकी बेटी को बातों में लगाया और पार्क में सूनसान जगह पर ले गया। जहां उससे छेड़छाड़ व गलत हरकत की।
विज्ञापन


आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद बच्ची ने घर पहुंचकर अपनी मां से आपबीती कही। वह काफी डरी सहमी हुई थी। इसके बाद बच्ची के  पिता ने मुरलीपुरा थाने पहुंचकर आरोपी लोकेश सैन उम्र 25 साल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें