राजधानी में मौज मस्ती के लिए जलधारा घूमने आई पांच युवतियों के लिए गाइड बनकर आया युवक मुसीबत बन गया। उसने ऐसी हरकतें कर डाली कि युवतियां वहां से भागने पर मजबूर हो गई।
वाकया पुलिस तक पहुंचा तब पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन आरोपी वहां से भाग निकला। यह घटना है राजधानी जयपुर के अतिव्यस्ततम जेएलएन मार्ग की। वहां शिक्षा संकुल के पास स्थित जलधारा में बीती शाम को पांच युवतियां घूमने आई थी। जानकारी के मुताबिक ये पांचों युवतियां मानसरोवर में स्थित एक पीजी हॉस्टल की रहने वाली थी और आपस में गहरी दोस्त है
काफी दूरी तक ले गया और फिर
फर्जी गाइड बना मुसीबत
- फोटो : File photo
युवतियों के मुताबिक शाम को जलधारा में घूमते वक्त उन्हें वहां एक युवक मिला। जिसने खुद को पेशे से गाइड बताया और बातों में फंसाकर युवतियों को जलधारा की जानकारी देते हुए घुमाने की बात कही। आरोपी युवक विश्वास में आई युवतियों को जलधारा में घुमाते हुए नाले के दूसरी तरफ तक ले गया।
वहां सूनसान जगह पर कोई मंदिर दिखाने की बात कही। वहां अंधेरा होने पर उसने युवतियों को नाले में जंगली जानवर आने का डर दिखाया। फिर वह युवक गलत हरकतों पर उतर आया और युवतियों से बदतमीजी करने लगा। इससे पांचों युवतियां घबराकर वहां से भागने लगी। इसी बीच उनकी एक साथी सहेली पीछे रह गई। जिसे युवक ने पकड़ लिया और गलत हरकतें करने की कोशिश की।
सहेली को पीछे देखकर युवतियों ने शोर मचाया और
- फोटो : demo
बताया जा रहा है कि अपनी सहेली को पीछे देखकर चारों युवतियों ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया और फिर से अपनी सहेली तक पहुंची। तब तक आरोपी युवक अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग निकला।
घटना से बदहवास युवतियों ने जलधारा के कर्मचारियों को गेट पर आकर सूचना दी। तब बजाज नगर थाना पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी तलाश किया, लेकिन युवक नजर नहीं आया। इसके बाद युवतियों को पुलिस ने सकुशल वहां से रवाना किया।