ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले नए—नए तरीके इजाद कर लेते है। ऐसी ही एक शातिर गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ी है जो एटीएम पर पैसे निकलवाने आने वालों के साथ ठगी करती थी।
इस शातिर गैंग का पर्दाफाश कोटा की विज्ञान नगर थाना पुलिस ने किया है। एटीएम की ठगी की वारदातें सामने आने पर कोटा पुलिस ने दिल्ली एनसीआर के पलवल में कार्रवाई की और गिरोह के सरगना परवेज उर्फ पल्ला तथा उसके तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, जब कोई एटीएम से पैसे निकालने जाता तो उसके पीछे गैंग का सदस्य भी चला जाता था। उसके ट्रांजेक्शन के दौरान मौका पार वह कैंसिल के बटन पर गोंद जैसा सोल्यूशन लगाकर उसे जाम कर देता।