राजधानी में वाहन चोरी की वारदातें होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार वाहन चोरों ने हद ही कर डाली है। बेखौफ वाहन चोर अाज जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय के नजदीक खड़ी पूर्व चिकित्सा मंत्री की स्कॉर्पियो को ही चुराकर भाग निकले।
जानकारी के अनुसार चोरी गई स्कॉर्पियो राजस्थान में कांग्रेस सरकार में पूर्व चिकित्सा मंत्री दुर्रू मियां की थी। वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एक सम्मान समारोह में हिस्सा लेे रहे थे। समारोह में पिछले दिनों यहां हुए उप चुनाव के विजेता कांग्रेस के विधायक और दो सांसदों का सम्मान किया जा रहा था।
इस दौरान उनकी गाड़ी गायब देखकर मंत्री के स्टॉफ ने पुलिस को सूचना दी, तब पुलिस ने जिले में नाकाबंदी करवाई।
पुलिस ने शुरू कर दिए ये उपाय
CRIME SCENE
- फोटो : Demo pic
पूर्व चिकित्सा मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दुर्रू मियां के ड्राइवर ने रिजर्व पुलिस लाइन के सामने स्टेशन रोड पर स्कॉर्पियो कार खड़ी कर दी थी। शाम करीब सवा 4 बजे उनके स्टॉफ ने स्कॉर्पियो को गायब देखकर इधर-उधर तलाश किया। फिर वहां मौजूद संजय सर्किल थानाप्रभारी को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही एसीपी कोतवाली सुमित कुमार व आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। नाकाबंदी के बावजूद वाहन चोरों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, लेकिन वाहन चोरों और चोरी गई स्कॉर्पियो का कोई सुराग नहीं हाथ लगा है।