फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी बैंक डकैती बची पर ब्रांडेड घड़ियों का शोरूम नहीं बच पाया

Sun, 11 Feb 2018 01:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Theft
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी बैंक डकैती तो  बच गई, लेकिन उसके ठीक  कुछ दूरी पर ही चोरों के गैंग ने ब्रांडेड घड़ियों के एक  शोरूम पर धावा बोल दिया। चोर महंगे ब्रांड की घड़ियां चुरा ले गए। इनकी कीमत लाखों में  बताई जा रही है।
विज्ञापन


मामला जयपुर के सी स्कीम के पास एमआईरोड का है। सी स्कीम में हाल ही में एक्सिस बैंक में डकैती होते होते बच गई। डकैती करने आए बदमाश सीसीटीवी में भी कैद हो गए। अब एमआईरोड के पास जीवन विहार स्थित घड़ियों के एक शोरूम में आठ लोगों ने चोरी कर डाली।

यहां लगे सीसीटीवी में बदमाश नजर आ रहे हैं, लेकिन अब तक पुलिस के  हाथ खाली हैं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

पांच सौ घड़ियां ले गए

theft
सीसीटीवी में नजर आरहा है कि रात करीब एक बजे के आस पास आठ बदमाश नकाब पहनकर पहुंचे और उन्होंने शोरूम के शटर के ताले तोड़ दिए। उन्होंने शटर ऊंचा किया और अंदर रखी घड़ियां एक बैग में समेट कर भाग निकले।

जानकारी के मुताबिक जब  सुबह शोरूम मालिक पहुंचा तो हालात देखकर उसके होश उड़ गए। उसने पुलिस को सूचना दी। तफ्तीश में सामने आया कि चोर करीब पांच सौ ब्रांडेड घड़ियां चुरा ले गए हैं। जिनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें