पति करीब दो साल पहले लापता हो गया था। इसके बाद दो बच्चों की मां को देवर से प्यार हो गया। दोनों के परिजन भी उनकी शादी के लिए तैयार थे। इस बीच दोनों की लाश पेड़ पर लटकी मिली।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और दोनों की मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है। यह घटना राजस्थान के गंगानगर जिले के 23 एमएल गांव का। जहां आज सवेरे एक युवक और महिला की लाश दो अलग-अलग पेड़ों पर फंदे पर झूलती मिली। चूनावढ़ थाना पुलिस के मुताबिक यह लाशें गांव के मुख्य मार्ग पर पेड़ों पर लटकी देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी।
मृतक युवक की शिनाख्त पवन नायक पुत्र ओमप्रकाश नायक और मृतका की शिनाख्त सुनीता पत्नी राजकुमार नायक उर्फ राजू नायक के रुप में हुई। 27 वर्षीया पवन अविवाहित था। ये दोनों रिश्ते में सगे देवर-भाभी थे और दोनों पिछले तीन दिन से लापता थे। महिला पति के लापता होने के बाद अपने पीहर में रह रही थी।
पति के लापता होने के बाद बढ़ी नजदीकियां
love affair
- फोटो : Demo pic
पिता ओमप्रकाश ने बताया कि मृतका सुनीता उनके भाई की पुत्रवधू है। मृतक पवन रिश्ते में सुनीता का देवर लगता था। सुनीता के पिता लालचंद नायक के मुताबिक सुनीता का विवाह राजकुमार से कटहरा में हुआ था। दंपत्ति के दो बच्चे भी हैं। दो साल पहले सुनीता का पति राजू अचानक गायब हो गया था।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुनीता का पति राजू नायक करीब दो साल पहले अचानक लापता हो गया था। इसके बाद वे लौटा नहीं। सुनीता के दो बच्चे भी है। वह पीहर में रह रही थी। इस दौरान राजू के छोटे भाई पवन से उसकी नजदीकियां बढ़ गई। दोनों के बीच फोन पर काफी बातचीत होती थी।
अब उठ रहे हैं ये सवाल
फांसी पर झूलते प्रेमी युगल
- फोटो : demo pic
फिलहाल प्रेम प्रसंग में इसे खुदकुशी का मामला बताया जा रहा है। प्रेमप्रसंग का पता चलने पर परिजन सुनीता को देवर पवन से विवाह करने पर राजी हो गए थे। तीन दिसंबर को केसरीसिंहपुर में दोनों परिवारों ने कोर्ट मैरिज के लिए सहमति पत्र दिया था।
इसके बाद दोनों गायब हो गए और उनकी लाश आज दो अलग-अलग पेड़ों पर फंदे पर झूलती मिली। ऐसे में अब सुनीता के पति राजू के गायब होने को लेकर भी सवाल खड़े हो गए है कि कहीं देवर-भाभी ने प्रेमप्रसंग के तो चलते उसे रास्ते से नहीं हटा दिया था।