पट्टा देने की एवज में एक ग्राम सेवक ने महज चंद रुपयों के लिए अपना ईमान बेच दिया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज एक कार्रवाई कर घूसखोर ग्राम सेवक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
राजस्थान में यह कार्रवाई भीलवाड़ा एसीबी ने एडिशनल एसपी राजेश गुप्ता के निर्देशन में की। एएसपी गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी देवी सिंह गौड़ है। वह भीलवाड़ा जिले में उखलिया पंचायत समिति में ग्राम सेवक के पद पर पदस्थापित है।
उसके खिलाफ भीलवाड़ा निवासी हेमेंद्र सिंह राठौड़ ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि उसने ग्राम पंचायत कार्यालय में पट्टा जारी करने का आवेदन किया था। इस पट्टे को देने की एवज में ग्राम सेवक आरोपी देवीसिंह गौड़ ने परिवादी हेमेंद्र सिंह राठौड़ से 3000 रुपए की रिश्वत मांगी।
अपने घर बुलाकर ली रिश्वत
bribe
- फोटो : Demo pic
शिकायत का सत्यापन कर आज एएसपी गुप्ता ने एसीबी के प्रभारी इंस्पेक्टर शिवप्रकाश की अगुवाई टीम ने ट्रेप रचा। एसीबी ने परिवादी हेमेंद्र सिंह को रुपए लेकर ग्राम सेवक देवीसिंह के गुलाबपुरा, भीलवाड़ा स्थित घर पर भेजा।
तब रिश्वत की रकम 3 हजार रुपए लेते ही ईशारा मिलने पर आसपास मौजूद एसीबी टीम ने आरोपी देवी सिंह गौड़ को रंगे हाथों पकड़ लिया। उससे रिश्वत की रकम बरामद कर ली। कार्रवाई के बाद एसीबी ने ग्राम सेवक के घर की तलाशी भी ली। इस कार्रवाई से वहां हड़कंप मच गया। वहीं, ग्राम सेवक ने भी रिश्वत की रकम को फेंक दिया।