फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग नौकरानी से एक साल तक अपार्टमेंट में गैंगरेप, दिल्ली से एफआईआर

Tue, 02 Jan 2018 04:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
rape - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
एक नाबालिग किशोरी से गैंगरेप कर अश्लील वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नौकरानी किशोरी ने जयपुर में रहने वाले मालिकों के खिलाफ सालभर तक देहशोषण का आरोप लगाते हुए दिल्ली में मामला दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दुष्कर्म की शिकार नाबालिग की उम्र 17 साल है और वह मूलत: दिल्ली की रहने वाली है। उसका आरोप है कि एक कंपनी के जरिए वर्ष 2016 में वह राजधानी जयपुर में आई थी। यहां मुरलीपुरा इलाके में स्थित शिव नगर में एक अपार्टमेंट में घरेलू कामकाज की नौकरी करने लगी। 
विज्ञापन

धमकी देकर किया देहशोषण

rape - फोटो : Demo pic
इस दौरान एक फ्लैट मालिक आरोपी बजरंग और भावुक ने पहले तो उससे ठीक व्यवहार किया। इसके बाद ​उनकी नियत बिगड़ गई और एक दिन उन्होंने किशोरी नौकरानी को अकेला पाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका मोबाइल  से वीडियो भी बना लिया। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उन्होंने करीब एक साल तक उसका देहशोषण किया। आखिरकार वह दिल्ली चली गई।

जहां उसने दिल्ली पुलिस के स्थानीय थाने पहुंचकर दोनों युवकों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज करवाया, लेकिन घटनास्थल जयपुर होने पर दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मुरलीपुरा थाने भेज दी। पुलिस ने पोक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इसकी पड़ताल थानाप्रभारी नवीन खंडेलवाल को सौंपी गई है। उनका कहना है कि अभी पीड़िता से पूछताछ नहीं हुई है। उसे बुलाकर बयान लिए जाएंगे। मेडिकल करवाया जाएगा। इसके बाद तफ्तीश आगे बढ़ेगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें