फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर 11 वीं क्लास की छात्रा से दोस्ती-चैटिंग, फिर पांच छात्रों ने किया गैंगरेप

Wed, 31 Jan 2018 04:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
गैंगरेप की शिकार 11 वीं क्लास की छात्रा अपने स्कूल के छात्रों के मंसूबे भांप नहीं सकी और उनकी बातों में आ गई।
विज्ञापन


राजस्थान के झुंझुनूं जिले के खेतड़ी में सामने आई गैंगरेप की घटना की शिकार छात्रा से पहले आरोपियों ने फेसबुक पर दोस्ती की।चैटिंग कर छात्रा से नजदीकियां बढ़ाई और छात्रा उन पर विश्वास करने लगी। इसके बाद वह उनकी बातों में आकर वारदात के दिन आरोपियों बताए स्थान पर पहुंच गई। जहां उसके स्कूल के पांच छात्र उसे सूनसान जगह ले गए और छात्रा के साथ गैंगरेप किया।

फिर दिखाई ये दरिंगदी

कुएं में तड़पती रही 40 घंटे - फोटो : Amar Ujala
आरोपियों ने दरिंदगी की हदें पार कर दी। दरिंदगी की इंतहा यही खत्म नहीं हुई। छात्रों ने अचेत हालत में नाबालिग छात्रा को उसके घर से कुछ दूरी पर एक सूखे कुएं में फेंक​ दिया। जहां वो लगभग 40 घंटे तक तड़पती रही। 

होश आने पर वो चीखी-चिल्लाई तो कुएं के पास से गुजर रहे राहगीर का ध्यान उस पर गया और फिर उसे ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।  पीड़िता छात्रा को कल कुएं से बाहर जिंदा निकाला गया। उसके पैर फ्रेक्चर हो गए। सिर में गंभीर चोटें आने से जयपुर रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन

तीन नाबालिग छात्र नामजद, दो हॉस्टलर्स

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Demo pic
खेतड़ी थाना पुलिस के अनुसार मामले में छात्रा के मामा ने गैंगरेप और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करवाया है। इसमें तीन आरोपी छात्र नामजद और दो अज्ञात बताए जा रहे है। इनमें दो छात्र हॉस्टल में ही रहते है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता छात्रा और आरोपी एक ही स्कूल के होने से उनमें फेसबुक पर दोस्ती हो गई थी। इससे वे आपस में चैटिंग करने लगे थे। बताया जा रहा है कि परिजनों को इसकी भनक लगने पर उन्होंने छात्रों को धमकाया था। वहीं, बच्ची को भी समझाया था, लेकिन आरोपियों ने छात्रा को फिर से फंसा लिया। परिजनों के अनुसार छात्रा देर रात ही घर से गायब हो गई थी।तब उन्होंने आसपास तलाश कर पुलिस को सूचना दी। उसके मोबाइल की अंतिम कॉल 28 जनवरी सुबह करीब 4-5 बजे की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें