फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहवास होकर रात को नंगे पांव चीखते हुए दौड़ रही थी वो, पीछा करने वालों ने नहीं छोड़ा

Thu, 08 Feb 2018 03:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
पति-पत्नी की हत्या - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
प्रदेश में अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से आधी रात को एक व्यक्ति की हत्या कर डाली। अपनी आंखों के सामने पति की निर्मम हत्या देख कर पत्नी घबरा गई। पत्नी के लिए ये रात किसी डरावनी फिल्म से कम नहीं थी। लेकिन वह खुद को बचा नहीं पाई।
विज्ञापन


राजस्थान के अलवर जिले में स्थित भिवाड़ी थाना इलाके में बीती रात पति की हत्या देख पत्नी अपनी जान बचाने के लिए सड़क पर नंगे पैर चीखते पुकारते भागती रही। लेकिन चश्मदीद गवाह को मिटाने के लिए बदमाश भी पीछा कर भागते रहे। आखिरकार हमलावरों ने महिला की भी हत्या कर डाली और वहां से भाग निकले।

पुलिस के अनुसार जिस दम्पति की हत्या हुई है, वह पूजा घरों के लिए माला प्रसाद बेचा करते थे। उनका नाम संजय और उसकी पत्नी की देर रात को हत्या कर दी गई। आज राहगीरों ने सड़क पर लाश पड़ी देखी तो सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तो पति की हत्या भी सामने आई।
विज्ञापन

सड़क पर लहूलुहान हालत में देखी लाश

CRIME SCENE - फोटो : Demo pic
मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला मृतक संजय कुमार पिछले कई सालों से यहां फूलबाग क्षेत्र में काली खोली धाम मंदिर के पास माला प्रसाद बेचने का व्यवसाय कर रहा था। उसने वहीं सड़क किनारे अस्थायी दुकान बना रखी थी।

आज फूलबाग इलाके में रहने वाले स्थानीय लोग सड़क से गुजरे तब उन्हें सड़क के बीचों-बीच एक महिला की लहूलुहान हालत में लाश पड़ी नजर आई। इससे वे घबरा गए। काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। तब पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका की शिनाख्त व्यवसायी संजय की पत्नी के रूप में की। इसी बीच पुलिस को संजय की लाश भी काली खोली धाम मंदिर के पास उसकी दुकान के बाहर रजाई गद्दों के बीच पड़ी मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच में पाया ये

crime news - फोटो : Demo pic
 सूचना मिलने पर अलवर एसपी समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि मृतक दंपत्ति के शरीर पर धारदार हथियारों के निशान थे।

पुलिस ने हत्या के वारदात से अंदेशा जताया कि हमलावरों ने आपसी रंजिश या लूटपाट के इरादे से पहले संजय की हत्या की। जिसे देखकर अपने बचाव के लिए उसकी पत्नी भाग निकली। तब बदमाशों ने सबूत मिटाने के लिहाज से उसकी भी पीछा कर हत्या कर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर दोहरे हत्याकांड मामले की जांच में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें