फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीसीआर नहीं भरने की एवज में मांगी रिश्वत, पकड़े गए दो तकनीकी सहायक

Fri, 15 Dec 2017 04:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
bribe - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली कंपनी के आॅफिस में कार्यरत दो तकनीकी सहायकों को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की यह रकम वीसीआर नहीं भरने की एवज में ली गई थी।
विज्ञापन


एसीबी ने दोनों आरोपियों को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। यह कार्रवाई राजस्थान के बारां जिले में की गई। एसीबी में पुलिस निरीक्षक ज्ञानचंद ने बताया कि गांव अयाना, पीपलदा बारां निवासी गिरफ्तार आरोपी राजमल माली और गांव ठिकरिया, अन्ता निवासी राजेंद्र कुमार सुमन है।

इनमें आरोपी राजमल जेवीवीएनएल कार्यालय, कनिष्ठ अभियंता मांगरोल कार्यालय में तकनीकी सहायक है। जबकि 28 वर्षीय आरोपी राजेंद्र कुमार कार्यालय सहायक अभियंता, एटीवीएस द्वितीय बारां में तकनीकी सहायक है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

सुमन ने अपने और साथी के लिए सात हजार रुपए की रिश्वत मांगी

bribe - फोटो : Demo pic
इस संबंध में परिवादी मांगरोल, बारां के रहने वाले धर्मराज उर्फ दिनेश माली ने एसीबी में कल शिकायत दर्ज करवाई थी कि वीसीआर नहीं भरने की एवज में दोनों तकनीकी सहायक सात हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे है।

एसीबी के सत्यापन में शिकायत सही पाई गई। जिसमें राजमल सुमन ने अपने और साथी के लिए सात हजार रुपए की रिश्वत मांगी। एसीबी ने आज ट्रेप रचा और परिवादी धर्मराज को रिश्वत की रकम लेकर आरोपी तकनीकी सहायक राजमल सुमन के पास भेजा।

ज्योंही उसने 7 हजार रुपए की रिश्वत ली। तभी एसीबी ने ईशारा मिलते ही उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की यह आधी रकम अपने साथी तकनीकी सहायक राजेंद्र कुमार को देना पाया गया। तब एसीबी ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें