जिंदगी की डोर काटने वाले चाइनीज मांझे के बाद अब एक बार फिर से चाइनीज माल काफी घातक साबित हुआ है। यहां चाइनीच टॉर्च में हुए विस्फोट से एक मासूम की जिंदगी की लौ बुझ गई।
यह दर्दनाक हादसा राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में हुआ है। जहां आज चार्जिंग करते वक्त एक चाइनीज टॉर्च में विस्फोट हो गया। तेज धमाके की चपेट में नजदीक बैठा 12 वर्षीय अजय कुमार तेली आ गया। वह प्रतापगढ़ जिले के घोटारसी कस्बे का रहने वाला था।
जानकारी के अनुसार धमाके के समय अजय चार्ज हो रही टॉर्च के पास ही बैठा था। वह धमाके के समय इतने नजदीक था कि उसका मुंह फट गया और चेहरा झुलस गया।
चाइनीज मांझे ने चीर दिया गला
प्रतिबंधित धातु मिश्रित चाइनीज मांझा
- फोटो : Vishnu Sharma
अजय के गम्भीर घायल होने पर उसके परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस हादसे से अजय के घर में कोहराम मच गया। मामले की जांच की जा रही है।
इससे पूर्व हाल ही चाइनीज मांझे ने जयपुर में एक जने की जान ले ली थी। जयपुर में ही रहने वाले 30 वर्षीय युवक बाइक पर सवार था, जब उसके गले में चाइनीज मांझा फंस गया। डोर ने उसके गले को एेसा चीरा कि उसकी श्वास नली ही कट गई। युवक ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।