फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सिस बैंक में सबसे बड़ी डकैती डालने आए थे 16 बदमाश, ज्वॉइंट आॅपरेशन में यूं पकड़े

Mon, 12 Feb 2018 02:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
जोधपुर में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राजधानी जयपुर के एक्सिस बैंक में आधी रात को देश की सबसे बड़ी डकैती डालने पहुंचे नौ बदमाश गिरफ्त में आ गए हैं। राजस्थान के जयपुर और जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के स्पेशल ज्वॉइंट आॅपरेशन में इन बदमाशों को पुलिस ने धरदबोचा। वारदात में करीब 16-17 डकैत शामिल होने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन


अब पुलिस टीमें अन्य फरार बदमाशों की तलाश में पाली और अन्य जगहों पर दबिश दे रही हैं। जयपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में प्रमोद विश्नोई, प्रकाश जटिया, पवन जटिया, धर्मेन्द्र जटिया, जयप्रकाश जटिया, दिनेश लोहार और तीन अन्य आरोपी हैं।
 

जोधपुर में होने की मिली सूचना

सीसीटीवी तस्वीरें - फोटो : Amar Ujala
बताया जा रहा है कि जयपुर पुलिस की सूचना पर जोधपुर के महामंदिर थाना पुलिस ने बीते रविवार रात को मदेरणा कॉलोनी और जटिया कॉलोनी में दबिश देकर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद तीन और बदमाशों को आज सुबह तक धरदबोचा।

इनमें एक आरोपी को जैसलमेर से पकड़ा और 8 डकैत जोधपुर में पुलिस गिरफ्त में आए। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि डकैती में शामिल 12 बदमाश जोधपुर के रहने वाले हैं। इनमें एक लुहार भी शामिल था, जिसे बैंक में रखे 925 करोड़ रुपयों से भरी तिजोरी तोड़ने लाए थे। वह लुहार भी गिरफ्त में है।
 

जोधपुर और जयपुर पुलिस का ज्वाइंट आॅपरेशन

- फोटो : Demo pic
वारदात के खुलासे के लिए जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, एसीपी आस मोहम्मद, कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच टीम के अलावा जोधपुर के महामंदिर थानाप्रभारी सीताराम खोजा, सब इंस्पेक्टर देवीलाल, हैड कांस्टेबल परमेश्वर, बंशीलाल, कांस्टेबल सुधीर व महिपाल सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों ने अहम भूमिका निभाई।

महामंदिर थानाप्रभारी सीताराम के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी प्रमोद विश्नोई जनवरी, 2014 में जोधपुर के राइकाबाग क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैण्ड पर रात्रि गश्त पर मौजूद एएसआई राजेश मीना की हत्या का आरोपी है। वह जमानत पर जेल से बाहर आया है।

सीसीटीवी में नजर आई थी नागौर की यह इनोवा

सीसीटीवी तस्वीरें - फोटो : FILE PHOTO
महामंदिर थानाप्रभारी सीताराम खोजा को मिली सूचना पर पुलिस ने प्रमोद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें उसने वारदात करना स्वीकार कर लिया।

बताया जा रहा है कि 5 फरवरी को देर रात करीब 16 डकैत जोधपुर में मदेरणा कॉलोनी से तीन कारों में सवार होकर डकैती डालने जयपुर के लिए रवाना हुए। इनमें दो गाड़ियों को बदमाशों ने अजमेर हाइवे पर दूदू कस्बे में खड़ी कर दी। इसके बाद वे लोग नागौर नम्बर की इनोवा गाड़ी से जयपुर पहुंचे थे। यहां रमेश मार्ग, सी-स्कीम में एक्सिस बैंक की चेस्ट ब्रांच में सेंधमारी कर 13 बदमाश अंदर घुस गए।
विज्ञापन

पुलिस कांस्टेबल की एक गोली से बचे 925 करोड़

सीताराम - फोटो : Vishnu Sharma
एक्सिस बैंक में रात्रि सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड प्रमोद को रिवॉल्वर दिखाकर बंधक बना लिया। फिर लूटपाट की कोशिश की। तभी बैंक की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस कांस्टेबल सीताराम को बदमाशों के बैंक में घुसने की भनक लग गई।

उसने हौंसला और सूझबूझ दिखाते हुए खिड़की के सुराख से एक गोली चला दी। इससे घबराकर बदमाश वहां से भाग निकले थे और बैंक में रखा करीब 925 करोड़ रुपया लुटने से बच गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें