फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे बड़ी बैंक डकैती के 6 और आरोपी मोहाली से अरेस्ट, मास्टरमाइंड 'लादेन' गिरफ्त से दूर

Mon, 19 Feb 2018 08:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
सीसीटीवी तस्वीरें - फोटो : File photo
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी बैंक डकैती के प्रयास का मास्टरमाइंड लादेन उर्फ हनुमान विश्नोई अब भी पुलिस गिरफ्त से दूर है। वहीं, इस मामले में आधा दर्जन बदमाशों को और गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन



जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने इस वारदात में शामिल छह और बदमाशों को मोहाली, पंजाब से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। बताया जा रहा है कि इनमें एक बदमाश से करीब एक करोड़ रुपये की पुरानी करेंसी भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस इन्हे लेकर जयपुर के लिए रवाना हो गई है।

यह कार्रवाई एडिशनल पुलिस कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार तथा एडिशनल डीसीपी मनोज चौधरी के निर्देशन में अशोक नगर थाना पुलिस ने की। गौरतलब है कि जोधपुर और पाली के 13 से ज्यादा नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने 5 फरवरी की देर रात ढाई बजे राजस्थान की राजधानी जयपुर के सी-स्कीम में स्थित एक्सिस बैंक की चेस्ट ब्रांच में डकैती डालने पहुंचे थे। बदमाशों ने बैंक के गार्ड प्रमोद को बंधक बनाकर मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बहादुर कांस्टेबल ने गोली चलाकर बताए 925 करोड़

सीताराम - फोटो : File photo
इस चेस्ट में करीब 925 करोड़ रुपये रखे थे। बदमाशों ने इस रकम को लूटने का प्रयास किया था। इसके लिए वारदात के मास्टमाइंड हनुमान उर्फ लादेन विश्नोई ने गैंग में एक लुहार को भी शामिल किया था। रुपये बटोरने के लिए इनोवा सवार 13 बदमाश अपने साथ आटे के चार प्लास्टिक कट्टे लेकर आए थे।

लेकिन बैंक में निगरानी ड्यूटी पर तैनात जयपुर पुलिस के कांस्टेबल सीताराम को इसकी भनक लग गई। उसने सूझबूझ और बहादुरी दिखाते हुए तत्काल एक खिड़की के सुराख से गोली चला दी। इससे डकैतों में हड़कंप मच गया। वे खाली हाथ ही भाग निकले।

इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में हुलिए, वारदात में प्रयुक्त प्लास्टिक कट्टे और कार नंबरों के आधार पर इस गैंग के मारवाड़ क्षेत्र की होना सामने आया। तब जयपुर और जोधपुर पुलिस ने ज्वाइंट आॅपरेशन कर आठ बदमाशों को जोधपुर और जैसलमेर से गिरफ्तार कर लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें