फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 ज्वैलर थें लुटेरों के निशाने पर, लोगों की सजगता से बच गई बड़ी लूट

Sun, 18 Feb 2018 06:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में लूट व हमले के आरोपी - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
ज्वैलर से लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए तीन बदमाशों ने पहले एक बाइक चुराई। इसके बाद हथियार खरीदा और फिर कारोबारी को गोली मार दी। वारदात के भाग रहे एक बदमाश को राहगीरों ने पीछा कर मौके पर ही धरदबोचा। बाकी दो फरार बदमाशों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही झोटवाड़ा थाना पुलिस ने धरदबोचा।
विज्ञापन


जयपुर कमिश्नरेट में पश्चिम जिले के डीसीपी पश्चिम अशोक गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बबलू उर्फ ओमप्रकाश सिंह उम्र 28 साल निवासी डिग्गी जिला टोंक हाल पालड़ी मीणा, आगरा रोड रहता है। दूसरा आरोपी धर्मेन्द्र धाकड़ 25, निवासी गांव भोपर थाना वैर जिला भरतपुर और तीसरा दिनेश शर्मा 28, निवासी गड़ी बाजना जिला भरतपुर हाल रोड नम्बर 14 वीकेआई में रहता है। इन तीनों बदमाशों ने 16 फरवरी को रात करीब 10 बजे शिल्प कॉलोनी, झोटवाड़ा स्थित सर्राफा बाजार में तेजाजी के मन्दिर के पास ज्वैलर गोविन्द सोनी पर फायरिंग कर दी थी।

 
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की जागरुकता आई काम, एक बदमाश को पकड़ा

क्राइम - फोटो : amar ujala
जानलेवा हमले में गोविंद सोनी के हाथ में गोली लगी थी। बदमाशों ने उनके कब्जे से ज्वैलरी का बैग लूटने की कोशिश भी की, लेकिन स्थानीय लोगों के मदद में आने से दो बदमाश भाग गए। जबकि आरोपी बबलू उर्फ ओमप्रकाश को लोगों ने धरदबोचा। उसकी पिटाई कर दी।
 
मौके पर पहुंची झोटवाड़ा थाना पुलिस ने आरोपी बबलू उर्फ ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर पूछताछ की। इस दौरान सामने आया कि सर्राफा बाजार के करीब एक दर्जन व्यापारी इनके निशाने पर थें। साथ ही दो फरार बदमाशों के बारे में भी अहम जानकारी मिली। 

इसके बाद तीन थानाप्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की। जिन्होंने कई संभावित जगहों पर दबिश देकर दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने प्रताप नगर, जयपुर से एक बाइक चुराई। इसके अलावा अपने परिचित से एक देशी कट्टा व कारतूस खरीदे थे। इनके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें