फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज की फीस जमा कराने जा रहे थे दो स्टूडेंट्स, रास्ते में ऐसे मिली दर्दनाक मौत

Sat, 06 Jan 2018 03:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
विज्ञापन
कॉलेज की फीस जमा कराने घर से निकले दो छात्रों की एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। 
विज्ञापन


घटना अलवर जिले की है। तिजारा थाना क्षेत्र के पलड़िया मोड़ पर रोडवेज ने एक बाइक को टक्कर मार दी जिससे दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। 


जानकारी के अनुसार अलवर भिवाड़ी मेगा हाईवे पर हुई दुर्घटना में मारे दोनों युवक अलवर कॉलेज में पढ़ते थे और घर से बाइक लेकर अलवर के लिए निकले थे। परिजनों के अनुसार उन्हें कॉलेज में कोई फीस जमा करानी थी जिसके लिए वो सुबह ही घर से निकल गए थे। मृतकों में एक अनिल हिंगवाहेड़ा गांव का निवासी था और दूसरा राहुल यादव आसलीमपुर गांव का निवासी था। 

 
विज्ञापन

दो घरों के बुझे दीपक

डेमो इमेज
छात्रों की मौत की सूचना उनके परिजनों के घर पर पहुंचते ही दोनों के घरों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रास्ता सुचारु करवाया और शवों को तिजारा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। गौरतलब है कि पिछले 4 दिन में अलवर जिले में ही तीन स्थानों पर सड़क दुर्घटना के कारण कई लोग घायल हुए हैं। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें