फैक्ट्री से शराब से भरा ट्रक निकला और बीच रास्ते में बदमाश लूट ले गए। उन्होंने चालक को बांधकर बीच रास्ते में पटक दिया।
घटना अलवर जिले की है। आज सुबह पुलिस ने रेणी-बसवा थाने के बॉर्डर पर नादिया गांव के पास एक ट्रक को बरामद हुआ। सदर थाना प्रभारी अजय यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 8 बजे कार्ल्सबर्ग शराब फैक्ट्री से ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक झुंझुनूं में सप्लाई के लिए रवाना हुआ।
शुक्रवार सुबह 7 बजे कंट्रोल से सूचना मिली कि भूगोल बाईपास के पास ट्रक सवार युवकों ने लूट लिया है। लुटेरे ट्रक ड्राइवर को पिनान के पास हाथ पैर बांध पटक गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक ड्राइवर फरीद खान से पूछताछ की।