फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर आ रहे थानेदार को मिनी ट्रक ने कुचला, हादसे में मौत

Mon, 11 Dec 2017 07:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
road accident - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने आज बाइक सवार थानेदार को कुचल दिया। सड़क हादसे में गंभीर घायल थानेदार की मौत हो गई। वहीं दुर्घटना के बाद मौके से भाग रहे  मिनी ट्रक को पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ लिया।
विज्ञापन


यह मामला है राजधानी जयपुर में सीकर रोड का। जहां विद्याधर नगर डिपो के सामने आज तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने आगे चल रहे बाइक सवार एएसआई रघुवीर सिंह को टक्कर मार दी। वह सुबह करीब 10 बजे घर से रवाना होकर बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। हादसे के शिकार 57 वर्षीय एएसआई रघुवीर सिंह जयपुर कमिश्नरेट में डीसीपी वेस्ट कार्यालय में पदस्थापित थे। 

सूचना मिलने पर मौके पर मुरलीपुरा व दुर्घटना थाना पुलिस ने हादसे में गंभीर घायल एएसआई रघुवीर सिंह को निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन भी पहुंचे तब शव का कांवटिया अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

वायरलेस के जरिए सूचना देकर खेतान चौराहे पर उसे रुकवा लिया

डेमो इमेज - फोटो : Demo pic
सूचना मिलने पर डीसीपी अशोक कुमार गुप्ता, एडीशनल डीसीपी रतन सिंह समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद रघुवीर सिंह के शव को गार्ड ऑफ ऑनर देकर ​परिजनों को सुपुर्द कर दिया।जानकारी के अनुसार एएसआई रघुवीर सिंह मूलत: अलवर के रहने वाले थे। वर्तमान में वह हरमाड़ा के गणेश नगर में परिवार के साथ रह रहे थे। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा तो पुलिस ने वायरलेस के जरिए सूचना देकर खेतान चौराहे पर उसे रुकवा लिया और चालक चौमूं निवासी राधेश्याम सैनी को पकड़ लिया। वह चौमूं से दूध लेकर झोटवाड़ा रोड पर दूध मंडी आ रहा था।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें