मंदिर के पुजारी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने हत्या का संदेह जताते हुए मामला दर्ज कराया है।
घटना अलवर के अरावली विहार थाना अंतर्गत स्थानीय काली मोरी के समीप की है, जहां एक पुजारी युवक की जहरीला पदार्थ खाने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस पर परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या का संदेह जताते हुए हत्या का मामला दर्ज कराया है।
परिजनों के अनुसार राजेश शर्मा खेडली के खेड़ा लगनपुर गांव निवासी था। जिसे कुछ लोग दो दिन से तलाश रहे थे। आज सुबह उन्हीं लोगों द्वारा परिजनों को राजेश की मौत की खबर दी गई। जिसके बाद सूचना पर पहुंचे परिजनों ने संबंधित लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
फिलहाल अरावली विहार थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। परिजनों द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर नामजद लोगों से पूछताछ जारी है।