फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध रोकने के लिए डोर टू डोर अभियान चलाएगी पुलिस

Fri, 01 Sep 2017 08:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
डोर टू डोर अभियान चलाएगी पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अपराधों की रोकथाम और आमजन से सरोकार रखने के इरादे से पुलिस अब डोर टू डोर अभियान चलाएगी।
विज्ञापन


यह विशेष अभियान राजस्थान में अजमेर जिला पुलिस ने हाथ में लिया है। एसपी अजमेर राजेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि डोर टू डोर अभियान चलाने के लिए जिले के सभी थानाप्रभारियों को निर्देश दिए है। जिसका वे खुद सुपरविजन करेंगे। 

एसपी के मुताबिक इस अभियान के तहत प्रत्येक थाने के थानाप्रभारी और संबंंधित बीट कांस्टेबल अपनी बीट में डोर टू डोर प्रत्येक घर पहुंचेंगे। जिसमें वे घर में अकेले रहने वाले सीनियर सिटीजन्स, स्टूडेंट्स के अलावा अन्य लोगों से बातचीत कर उनकी परेशानी जानेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि होने पर पुलिस को सूचना देने की बात हो या फिर कोई किराएदार का वेरिफिकेशन का मामला। इन सबके लिए जागरुक करेंगे। एसपी का मानना है कि डोर टू डोर अभियान से पुलिस को सीधे जनता से संवाद स्थापित करने में काफी मदद मिलेगी। जिससे क्राइम कंट्रोल में भी सहयोग मिलेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें