फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीख मंगवाने के लिए लाए मासूमों को पुलिस ने छुड़वाया

Sat, 06 May 2017 09:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
प्रदेश की राजधानी जयपुर में बच्चों से जुड़े अपराध बढ़ते जा रहे हैं। इनमें बच्चों से काम करवाने से लेकर उनसे भिक्षावृति करवाने जैसे काम भी शामिल हैं। शनिवार को इसी तरह की एक कार्रवाई कर आठ बच्चों को इससे मुक्त करवाया गया। इन बच्चों को भीख मंगवाने के लिए यहां रखा गया था। पुलिस ने कार्रवाई में मुक्त करवाए गए बच्चों को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी  के मुताबिक एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) को सूचना मिली थी शास्त्री नगर सर्किल के आस पास के क्षेत्र में बच्चों को भीख मंगवाने के लिए रखा जा रहा है। इसके बाद टीम हरकत में आई और एक स्पेशल टास्क फोर्स बना गई। इसमें एएचटीयू के प्रभारी सुरेश चंद्र के नेतृत्व में इस टीम में कार्रवाई की। कार्रवाई में आठ बच्चे मिले। पूछताछ में सामने आया कि इन बच्चों को भिक्षावृति के लिए लाया गया था। बच्चों को मुक्त करवाकर इस संबंध में शास्त्री नगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया। इसके  बाद बच्चों को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया। जिन बच्चों को छुड़वाया गया वे काफी डरे और सहमे हुए नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें