जैसलमेर के पोकरण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध रूप से बारूद बनाने वाली फैक्ट्री पर दबिश दी और फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने बारूद बनाने वाले सामान को भी जब्त कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पोकरण पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के बाद आज दोपहर बाद लंवा गांव में दबिश दी। पोकरण थानाधिकारी माणक राम विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस दल ने बारूद बनाने वाली फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौका स्थल पर बारूद बनाने वाले सामान को भी जब्त कर लिया। वहीं पुलिस ने फैक्ट्री संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया। अचानक हुई कार्रवाई के दौरान एकबारगी गांव में दहशत का माहौल हो गया।