थानेदार ने युवक पर चलाए लात घूंसे
- फोटो : Amar Ujala
वाहन चैकिंग की कार्रवाई के दौरान एक युवक को पुलिस कांस्टेबल से जिद बहस करना महंगा पड़ गया। इससे गुस्साए एक थानेदार ने युवक को बाल पकड़कर घसीटा और जमकर लात घूंसे बरसाए।
पुलिस का यह रूप राजस्थान में भरतपुर जिले के डीग थाना इलाके में का है। नाकाबंदी के दौरान पुलिसकर्मियों ने एक युवक को रोका। इस दौरान किसी बात को लेकर युवक से वहां मौजूद कांस्टेबल से तू—तू—मैं—मैं हो गई।
यह देखकर वहां मौजूद एएसआई जगदीश सागर ने युवक को पकड़ लिया और कांस्टेबल से बहस करने की बात कहते हुए थप्पड़ मार दी। फिर उसे घसीटता हुआ ले आया और बैठाकर लात घूंसे बरसाने लगा। गालियां देने लगा।
इस दौरान युवक गिड़गिड़ता रहा। इस पर भी थानेदार का दिल नहीं पसीजा और वह लगातार पिटाई करता रहा। वहीं, स्थानीय व्यक्तियों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। यह वीडियो वायरल हो गया और इससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मामला पुलिस अधीक्षक अनिल टांक तक पहुंचा तब इसकी जांच डीग उपाधीक्षक अनिल मीना को सौंपी गई।