लखीमपुर खीरी।
थाना सिंगाही के गांव रहीमपुरवा निवासी दिव्यांग युवक की मौत ट्रेन से कटकर हुई थी। इस बात की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई है।
बता दें कि बृहस्पतिवार की सुबह बेलरायां रेलवे स्टेशन से करीब पांच किलोमीटर दूर दुधवा नेशनल पार्क में थाना सिंगाही के गांव रहीमपुरवा निवासी पुरुषोत्तम (30) का शव रेलवे ट्रैक से करीब पांच फुट दूर बरामद हुआ था। उसका सिर धड़ से अलग था, जो कि गर्दन के पास रखा मिला। मृतक की ट्राई साइकिल झाड़ियों में मिली थी। परिवार के लोगों को आशंका थी कि पुरुषोत्तम की गला काटकर हत्या की गई है। इस पर मौके पर पहुंची सिंगाही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शुक्रवार की दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक पुरुषोत्तम गुप्ता की मौत ट्रेन से सिर कटने से हुई है।