फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस फिर नाकाम, फायरिंग कर भागे बदमाश

Wed, 27 Sep 2017 08:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
फायरिंग के बीच टोल पर टूटे शीशे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राजस्थान के जिले जोधपुर जिले में फायरिंग की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले दिनों जोधपुर के नामी व्यापारी वासुदेव सिंधी की दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या के बाद कानून व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए थे। 
विज्ञापन


वहीं, आज फिर दिनदहाड़े बोलेरो में सवार हथियार बंद बदमाशों ने फिर पुलिस को गच्चा दे दिया और एक टोलनाके पर फायरिंग कर भाग निकले। इससे इलाके में दहशत फैल गई।जानकारी के अनुसार यह वारदात जोधपुर में बाड़मेर रोड पर धवाडोली इलाके में हुई। जहां एक टोलनाके पर टोलकर्मियों ने एक बोलेरो गाड़ी को रुकवाया।

इस गाड़ी में सात आठ युवक सवार थे। टोल मांगने से गुस्साए हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे टोल केबिन पर लगे शीशे टूट गए और वहां मौजूद टोलकर्मचारियों में दशहत फैल गई। वे बचने के लिए इधर उधर भागे और छिप गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि पुलिस ने गेलावास गांव तक बोलेरो सवार बदमाशों का पीछा किया। जोधपुर जिले में नाकाबंदी करवा दी गई। लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। रात तक पुलिस उनकी तलाश कर धरपकड़ में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें