फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये दो महिलाएं चुरा लेती थी महिलाओं का चैन

Sun, 05 Nov 2017 02:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलवर जीआरपी थाना पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों के गहने एवं सामान चोरी करने वाली 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला नीतू पत्नी बबलू और गीता पत्नी राकेश निवासी निवासी थाना रामगढ़ की रहने वाली हैं।
विज्ञापन


इन महिलाओं ने कुछ दिन पूर्व गोविंदगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री की सोने की चेन और सामान चोरी किया था। उसके बाद महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

जीआरपी थाना के थाना अधिकारी जगदीश प्रसाद शर्मा ने बताया कि यह महिलाएं ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों का सामान चोरी करती हैं। गीता नाम की महिला जब गोविंदगढ़ स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने लगी तो उसके गले से इन महिलाओं ने चेन चुरा ली। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में लग गई गिरफ्तार की गई। महिलाओं से पूछताछ करने पर पहले उन्होंने अपना नाम और पता गलत बताया। बाद में सख्ती से पूछताछ के बाद इन्होंने सब कुछ उगल दिया। इनसे ट्रेन में सामान चोरी करने की और भी वारदात खुल सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें