फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई वैन, पांच जख्मी

Sun, 05 Nov 2017 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : graphic
विज्ञापन
अलीपुर इलाके में एक इको वैन सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग व वैन चालक बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन


मामले में पीड़ित के बयान पर लापरवाही का मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार राजेंद्र (45) सपरिवार टिकरी खुर्द इलाके में रहता है। परिवार में पत्नी सुनीता (40), बेटी रीतू (18) और बेटा ओम (4) है।

बृहस्पतिवार को राजेंद्र के एक रिश्तेदार की तेलीवाड़ा आजाद मार्केट में शादी थी। पूरा परिवार एक इको वैन को किराये पर लेकर शादी समारोह में शामिल होने आया था। वैन को होलंबीकलां निवासी अंकित (35) चला रहा था।
विज्ञापन


समारोह समाप्त होने के बाद पूरा परिवार घर के लिए रवाना हुआ। रात करीब 12:30 बजे बुढपुर के पास वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।  हादसे में वैन चालक समेत पांचों जख्मी हो गए।

रीतू ने पुलिस को बताया कि ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक को सड़क पर खड़ा किया था और किसी तरह का इंडिकेटर नहीं लगा था। हादसे के बाद ट्रक से निकलकर एक व्यक्ति वैन के पास आया और गंभीर रूप से घायल लोगों को देखकर वहां से चला गया। ब्यूरो  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें