फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर अपराधी, हथियार बरामद

Fri, 16 Jun 2017 08:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोटा शहर में हो रही चोरी और नकबजनी की वारदात के बाद शुक्रवार को शहर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 6 शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है जो शहर में नई वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
विज्ञापन


पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों से दो पिस्टल सहित 6 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपितों से शहर के विभिन्न थाना इलाकों से चुराई गई 6 बाइक भी बरामद की हैं। सिटी एसपी अंशुमन भोमिया ने बताया कि अंनतपुरा थाना की स्पेशल टीम ने मुखबिर की सूचना के बाद कार्रवाई करते हुए अपराधी राजेन्द्र, जयराम, फरमान, हरिश, कमल और सुरेश को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने पुलिस पूछताछ में 14 चोरी और नकबजनी की वारदात करना कबूल किया है। राजेन्द्र पर 20 और जयराम पर 13 चोरी और नकबजनी के मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस इन्हें रिमांड पर लेकर चोरी किए गए माल के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें