21 वर्षीय विमंदित युवती की मानसिक अवस्था का फायदा उठाते हुए 31 वर्षीय किराएदार द्वारा कई बार दुष्कर्म कर इंसानियत को शर्मसार किया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जयपुर के करधनी थाना पुलिस ने रतन सिंह नामक एक शख्स को 21 वर्षीय युवती के परिजनों द्वारा शिकायत करने पर जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनके यहां किराए से रहने वाले रतन सिंह ने उनकी 21 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया है।
युवती के परिजन जब शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो इस बात की भनक उनके किराएदार को भी लग गई और वो तुरंत अपना सामान बांधकर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया जिसे समय रहते पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी रतन सिंह ने पुलिस को बताया कि वो मुंबई भागने की फिराक में था।