फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस छोटी सी बात पर मेले में चले चाकू, ले ली पार्किंग संचालक की जान

Mon, 16 Oct 2017 01:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
हत्या स्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक छोटी सी बात का इस तरह बतंगड़ बन गया कि एक इंसान की जान चली गई। सरेआम एक व्यक्ति को चाकुओं गोद दिया गया, अस्पताल ले जाते बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हजारों लोगों की मौजूदगी वाले कोटा के दहशरे मेले में यह दर्दनाक घटना कल रात हुई। मेले के पार्किंग स्थल पर एक छोटी बात ने विवाद का रूप ले लिया। दर असल मेले में घूमने आए कुछ युवकों की गाड़ी खड़ी करने की बात को लेकर पार्किंग के संचालक मुकुट बिहारी से बहस हो गई। बहस कहासुनी में बदल गई। गाली गलौज भी हुई।

इस बीच जिन युवकों से मुकुट बिहारी की बहस हुई थी, वे उस समय तो वहां से चले गए। थोड़ी देर बाद करीब दस से पन्द्रह हमलावरों ने मुकुट बिहारी पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। चाकुओं से मुकुट बिहार पर कई वार किए गए। बुरी तरह हुए इस हमले से मुकुट बिहारी लहुलुहान हो गया। उधर घटना से मेला क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


घायल मुकुट बिहारी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक वह मर चुका था। इलाके में हुई इस सनसनीखेज वारदात से पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने अलग अलग जगहों पर दबिश देकर आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें