फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते शर्मशार : रुपए नहीं देने पर कलयुगी बेटे ने कर दी मां-बाप की हत्या

Thu, 01 Feb 2018 03:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सांकेत‌िक च‌ित्र
विज्ञापन
फ्लैट दिलवाने के लिए रुपए नहीं देने पर बेटे ने बुजुर्ग मां-बाप के साथ ऐसा किया जो सोचना भी पाप है। बेटे ने जन्म देने वाली मां सहित पालन करने वाले पिता की ईंट से वार करके हत्या कर दी। इसके बाद उसने बांध में कूदकर जान देने का नाकाम प्रयास किया। अब कोर्ट ने कलियुगी बेटे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


मामला झुंझनूं जिले के पिलानी स्थित वार्ड आठ से जुड़ा है। मामले के अनुसार यहां गायत्री कॉलोनी निवासी 80 साल के जगदीश सारदा और उनकी पत्नी कैला देवी जुलाई 2015 को बेटे आनंद के साथ घर में ही थे। इस दौरान बहू चंचल पढ़ाने के लिए स्कूल गई थी। वापस आने पर देखा तो सास-ससुर खून से लथपथ मृत पड़े थे और उनका बेटा आनंद घर से गायब था। पुलिस जांच में सामने आया कि आनन्द पूना में रह रहे बेटे को फ्लैट दिलाना चाहता था। इसके लिए वह मां-बाप से रुपए मांग रहा था।
विज्ञापन

फिर हुआ ये चौंकाने वाला

रुपए मांगने की बात को लेकर आनंद का उसके माता-पिता से विवाद हुआ और आनंद ने ईंट मारकर मां-बाप की हत्या कर दी। इसके बाद आनंद मौके से फरार हो गया।

वारदात के बाद आनंद ने हरियाणा के कांगड़ा बांध में कूदकर जान देने की कोशिश की, लेकिन वह बच गया। पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद आरोपी बेटे आनंद को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया था।

मामले में अपर जिला एवं न्यायाधीश प्रेमप्रकाश गुप्ता ने अभियुक्त आनंद को आजीवन कारावास और 10 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें