फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने बिना पूछे खर्च किए तीन हजार रुपये, पति ने कर दी सास की हत्या

Thu, 01 Feb 2018 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

सास ने की थी पिटाई दामाद ने कर दी हत्या 
- हत्यारोपी को गिरफ्तार विजयनगर पुलिस ने किया मामले का खुलासा, तमंचा बरामद
विज्ञापन
सांकेत‌िक च‌ित्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ससुराल वालों की पिटाई से आक्रोशित होकर दामाद ने विजयनगर निवासी अपनी सास की गोली मारकर हत्या कर की थी। बुधवार को पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है।

विज्ञापन


सीओ मनीषा सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया हत्यारोपी दामाद ईशू कौशिक झकरकटी कानपुर का रहना वाला है। हत्या के बाद ईशू ने तमंचा भूड़भारत नगर में पानी की टंकी के पास छिपा दिया था। ईशू की पत्नी अंजू घरेलू विवाद के बाद करीब तीन महीने से मायके विजय नगर के भूड़भारत नगर में रह रही थी।

वारदात के दिन 27 जनवरी को उसकी सास ने बुलाया था। ससुराल पहुंचने पर सास ने बातचीत करने की जगह पिटाई कर दी। पीटने के लिए ससुराल वाले कपड़े उतारने लगे। इससे गुस्साए ईशू ने तमंचे से सास रानी पर फायर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी भरा वीडियो बनाकर भेजा था पत्नी को

- फोटो : FILE PHOTO
टैक्सी ड्राइवर ईशू ने बताया कि दिवाली पर उसे 3100 रुपये इनाम में मिले थे। इसमें से तीन हजार रुपये उसने पत्नी अंजू को मकान का किराया और दूध का बिल चुकाने के लिए दे दिए। ईशू ने बताया अंजू ने इनमें से ढाई हजार रुपये फिजूल खर्च कर दिए।

उसने पत्नी को डांटा था। इसके बाद से वह मायके में आकर रह रही थी। एसएचओ नरेश कुमार सिंह के मुताबिक हत्यारोपी ईशू ने पत्नी से विवाद के दौरान अपना एक वीडियो बनाया था और पत्नी अंजू को व्हाट्सएप पर भेजा था।

इसमें उसने कहा था कि वह ससुराल आ जाए। अन्यथा वह या तो खुद मर जाएगा या ससुराल वालों को मार देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें