फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Facebook पर पद्मावती पर ऐसी टिप्पणी कि थाने पहुंचा मामला

Wed, 15 Nov 2017 09:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
Facebook - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
पद्मावती विवाद के चलते फेसबुक पर रानी पद्मावती को लेकर अभद्र टिप्पणी करना भारी पड़ गया। पुलिस ने अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह मामला राजस्थान के बीकानेर जिले का है। यहां के पांचू इलाके के नाथूसर गांव में रहने वाले 25 वर्षीय रतन सिंह ने पांचू थाने में एक रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें बताया कि सोशल साइट फेसबुक पर 8 नवंबर को कुछ युवकों ने रानी पद्मावती और करणी माता को लेकर अभद्र तथा गलत भाषा का प्रयोग किया है।

इससे हमारे धर्म और राजपूत समाज की भावना को ठेस पहुंची है। इन अभद्र कमेंट से समाज में तनाव व्याप्त है और टकराव की स्थिति बनी हुई है। जानकारी के अनुसार परिवादी रतन सिंह ने मुकदमे में दिनेश चौधरी, कैलाश सहूं और केसुराम सहित चार-पांच अन्य युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इस मुकदमे की जांच सब इंस्पेक्टर कन्हैयालाल को सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें