फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी में पुलिस की मिलीभगत के विरोध में बजरंग दल का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर।
विज्ञापन

ग्राम पांचली बुुजर्ग में कुछ लोगों ने बुधवार को गोकशी को अंजाम दिया। बताया कि एक शादी समोराह के लिए पुलिस को भैंसा बताकर गोकशी कर डाली। हालांकि पुलिस ने किरकिरी से बचने के लिए वारदात पर पर्दा डालने की कोशिश की। उधर, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने में हंगामा किया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांव पांचली बुजुर्ग में शादी समारोह का कार्यक्रम था। इसके लिए पुलिस से कुछ दिन पहले एक भैंसा काटने की अनुमति ली। इस पर पुलिस ने सहमति जता दी। इसके चलते बुधवार को कुछ कुछ ग्रामीणों ने हिंडन नदी किनारे स्थित ईख में गाय का वध कर दिया। इस घटना के बाद मौके पर पडे़ मिले अवशेषों की सूचना पुलिस को मिली तो उसने मामले पर पर्दा डालते हुए उसे रफा-दफा करने की कोशिश की। हालांकि इसी दौरान मामले की सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली। इस पर मिलन सोम के नेतृत्व में काफी कार्यकर्ता थाने पहुंचे और पुलिस पर योगीराज में भी गोकशी कराने का आरोप लगाकर हंगामा किया। कार्यकर्ता आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर पुलिस से उलझ गए। हालांकि किरकिरी से बचने के लिए पुलिस बैकफुट पर आ गई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि पुलिस ने एक भी आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश तक नहीं दी। हंगामा करने वालों में मुख्य रूप से मिलन सोम, भंवर सिंह, अभिनव चौहान, दीपक कुमार, अर्जुन सिंह एवं उज्ज्वल ठाकुर आदि रहे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों से नोकझोंक
पुलिस से अनुमति भैंसा काटने की ली थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें