रिश्वत लेकर काम करने वालों को खिलाफ एसीबी की धरपकड़ लगातार जारी है। रिश्वत लेने के एक और आरोपी को एसीबी ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
यह मामला बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ का है। यहां एसीबी टीम ने की बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत समिति के पंचायत प्रसार अधिकारी को एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। प्रसार अधिकारी ने पंचायत का चार्ज दूसरे ग्राम सेवक को देने व बीती तारीख में बिल पास करने की एवज में ये रुपए मांगे थे। पंचायत के प्रसार अधिकारी का नाम महावीर प्रसाद शर्मा बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक महावीर प्रसाद शर्मा की शिकायत एसीबी को बाड़ेला सरपंच तोलाराम ने की थी। शिकायत की तस्दीक होने के बाद एसीबी ने पूरा जाल बिछाया। आज जब तोलाराम प्रसार अधिकारी को रुपए देने पहुंचा तो एसीबी ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने पूरी कार्रवाई इंस्पेक्टर रमेश माचरा के नेतृत्व में की।