फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री और विधायक की फोटो से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार, ये है मामला

Wed, 27 Dec 2017 09:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
राजस्थान के अलवर के तिजारा विधायक मामनसिंह यादव और मुख्यमंत्री की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर वायरल करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तिजारा थाना प्रभारी हेमराज सिंह ने बताया की विधायक मामनसिंह और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की फोटो से छेड़छाड़ कर एक तस्वीर वायरल हुई थी।
विज्ञापन


विधायक मामन सिंह ने इसे गलत बताते छवि को खराब करने को लेकर 20 दिसम्बर को तिजारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें अशोक कुमार पुत्र अभय राम निवासी हींगला की ढाणी-खिजूरीवास और अमन यादव निवासी तिजारा को इसके लिए जिम्मेदार बताया। इस पर कार्रवाई करते हुए अशोक कुमार को पुलिस ने आज उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसकी थाने पर ही जमानत ले ली गई। अब दूसरे आरोपी अमन यादव की तलाश जारी है।

थानाधिकारी ने बताया कि अमन यादव ने अपने फेसबुक आईडी से ये दुष्प्रचार किया था लेकिन बाद में आईडी को ही डिलीट कर दिया। इसके लिए फेसबुक को पत्र लिखा गया है और डिटेल मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें