फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, दो गंभीर घायल

Fri, 28 Jul 2017 08:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक सड़क हादसे में आज एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो जने गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है। यह सड़क हादसा अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना इलाके के नटनी का बाड़ा के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार मालाखेड़ा के चांद पहाड़ी निवासी मनेश गुर्जर अपने रिश्तेदार मुरारी और रवि गुर्जर के साथ कुशलगढ़ गया था। इस दौरान कुशालगढ़ से बाइक से लौटते वक्त नटनी का बाड़ा के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में 25 वर्षीय मनेष गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, मुरारी और रवि को गंभीर हालत में अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। जबकि, मृतक के शव को मालाखेड़ा सरकारी अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें