फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवाॅल्वर और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Sun, 04 Jun 2017 07:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अजमेर के एक होटल पर खाने के रुपए नहीं देने को लेकर धमकाने वाले युवक को अलवर गेट थाना पुलिस ने रिवाॅल्वर व सात जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपित को अदालत में पेश कर रिमाण्ड पर लिया गया है। अब पुलिस आरोपित युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


अलवर गेट थाना प्रभारी हरिपाल सिंह ने बताया कि नारेली के पास स्थित ओम होटल पर शनिवार देर रात तीन युवकों ने खाना खाया। जब संचालक ने बिल के रुपए देने को कहा तो उन्होंने उसे बुरा—भला कहना शुरू कर दिया। बात बिगड़ने पर एक युवक ने संचालक पर रिवाॅल्वर तान दी। मालिक की सूचना पर गश्ती दल तुरंत मौके पर पहुंचा और लाड़पुरा निवासी रोहिताश को रिवाॅल्वर व 7 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। थानाप्रभारी सिंह ने बताया कि दो युवक भागने में कामयाब हो गए। आरोपित रोहिताश के पिता सेना से रिटायर्ड बताए जा रहे हैं और  रिवाॅल्वर भी उनकी होने की बात सामने आई है। आरोपित रोहिताश को रिमाण्ड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें