मेरठ। लिसाड़ीगेट पुलिस ने रविवार तड़के लूट गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरोह पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।
पुलिस लाइन में एसपी सिटी मान सिंह चौहान और सीओ कोतवाली रणविजय सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि रविवार तड़के चार बजे सूचना मिली कि जामिया रेजीडेंसी फतेहउल्लापुर के पास बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। एसओ लिसाड़ीगेट धर्मेन्द्र कुमार और फोर्स ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को पकड़ लिया। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गये आरोपी वसीम पुत्र मुस्तकीम निवासी गांव बसी थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर, सद्दाम पुत्र इस्लाम निवासी पलड़ी थाना शाहपुर और आदिल पुत्र इमरान निवासी गांव पलड़ी थाना शाहपुर हैं। तीन तमंचे, एक रायफलनुमा तमंचा, एक दर्जन कारतूस, एक काले रंग की पल्सर बरामद की है। आरोपी वसीम ने बताया कि लिसाड़ीगेट में चांद मोहम्मद के घर रिश्तेदारी है। फतेहउल्लापुर में एक फैक्ट्री में नौकरी करने के बहाने वह मेरठ आये थे। जहां एक साथी ने किराए पर कमरा भी लिया था। मुजफ्फरनगर में भी एक महिला के जेवर लूटे थे। चोरी की बाइक पर नंबर प्लेट बदलकर चलते थे। फतेहउल्लापुर में इस गैंग घर में घुसकर लूट की घटना को अंजाम देना था। घर पर फैक्ट्री में नौकरी की बात कहकर चले थे। तमंचे अपने साथी से दो-दो हजार रुपये में खरीदे थे।
मुख्य बातें
फतेहउल्लापुर के पास रविवार तड़के लोहा व्यापारी के घर की थी लूटपाट