फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार का नकली नोट चलाते युवक गिरफ्तार

Mon, 31 Jul 2017 03:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में पुलिस ने आज एक युवक को गिरफ्तार किया है जो नकली नोट चलाने की फिराक में घूम रहा था। साथ ही, इसके एक नाबालिग साथी को भी निरुद्ध किया है। दोनों के कब्जे से दो हजार रुपए के दो नकली नोट भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


अलवर कोतवाली थाना पुलिस ने शहर के चूड़ी मार्केट में यह कार्रवाई की। पुलिस ने यहां 2 हजार का नकली नोट चलाने के फिराक में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया और उसके एक नाबालिग साथी को निरुद्ध किया है। इनके कब्जे से 2 हजार के दो नकली नोट भी बरामद किए गए हैं। कोतवाली थानाधिकारी विमल दीक्षित ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो जने नकली नोट चलाने की फिराक में चूड़ी बाजार में घूम रहे हैं। इस पर पुलिस ने यहां शक के आधार पर साडोली निवासी साजिद पुत्र पप्पू खान को रोका और तलाशी ली तो उसके कब्जे से 2 हजार के 2 नकली नोट बरामद हुए। पुलिस ने युवक के अन्य नाबालिग साथी को भी निरुद्ध किया है। जब्त किए गए इन नोटों की बनावट असली नोटों से अलग थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें