फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : दो बच्चों के साथ मिलकर बनाता था घरों को निशाना

Thu, 13 Jul 2017 07:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुलिस ने पांच दिन पहले हुई चोरी का आज खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी करने वाले मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर और उसके दो नाबालिग साथियों को निरुद्ध कर लिया। वहीं चोरी गया माल भी बरामद किया है।
विज्ञापन


मामला अजमेर के गंज थाना क्षेत्र का है। गंज थानाधिकारी दिनेश कुमार जीवनानी ने बताया कि गत 7 जुलाई की रात चटाई गंज निवासी राजेश पाण्डेय के सूने मकान में चोरी हुई थी। जिसकी रिपोर्ट 10 जुलाई को दर्ज की गई। इस मामले में उपनिरीक्षक नरेन्द्र बहादुर सिंह सहित अन्य की टीम ने पूर्व के चालानशुदा चोर को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस पर उसने चोरी की वारदात कबूली। जीवनानी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित संजय नगर बोराज निवासी रोशन रेगर है। रोशन के दो नाबालिग साथियों को भी पुलिस ने निरुद्ध कर पूछताछ की। इसके बाद उनके कब्जे से राजेश पाण्डेय के घर से चोरी गया मंगलसूत्र, सोने की चैन, अंगुठियां, कान के टोप्स सहित अन्य बरामद किया है। आरोपित रोशन से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें