फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनकर्मियों की पिटाई पर चार के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। सामाजिक वानिकी के उड़नदस्ता प्रभारी रेंजर मदन लाल और वन दरोगा मोहनलाल की पिटाई के मामले में पुलिस ने रेंजर मदन लाल की ओर से गांव रुद्रपुर निवासी गजेंद्र सिंह और तीन अज्ञात के खिलाफ चोरी से सागौन और आम का पेड़ काटने, पूछताछ पर गाली-गलौज कर मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मालूम हो कि सामाजिक वानिकी के उड़नदस्ता प्रभारी रेंजर मदन लाल के नेतृत्व में टीम ने हरीपुर रेंज करीब चार सौ मीटर पहले सड़क पटरी पर कटे वृक्षों का पतमाशा मिलने पर और समीप साल और आम के पेड़ की मुड्ढी मिलने पर रास्ते से निकल रहे एक युवक से पेड़ काटने की जानकारी की थी। टीम जानकारी कर किसान गजेंद्र सिंह के फार्म हाउस पहुंची। आरोप है कि टीम को देखते ही गजेंद्र सिंह ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर उनकी पिटाई शुरू कर दी। राहगीरों ने बमुश्किल वनकर्मियों को बचाया। पुलिस ने रेंजर मदन लाल की ओर से गांव रुद्रपुर निवासी गजेंद्र सिंह और तीन अज्ञात के खिलाफ चोरी से पेड़ काटने, गाली-गलौज और मारपीट कर सरकारी कार्य में बाध पहुंचाने, जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें