फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NSG कमांडों की पत्नी ने कलाई पर लिखा-मैं घर नहीं संभाल सकती और यूं दी जान

Sun, 26 Nov 2017 08:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
फंदा लगाकर खुदकुशी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शादी के महज पांच माह बाद ही एनएसजी कमांडों की पत्नी ने देर रात घर के आंगन में लोहे के एंगल से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मरने से पहले उसके हाथ की कलाई पर लिखा था- मैं घर का कामकाज नहीं संभाल सकती। 
विज्ञापन


सवेरे शव लटका देखकर स्थानीय लोगों में सनसनी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवा कर मोर्चरी पहुंचाया। यह मामला है राजधानी जयपुर के आमेर थाना इलाके का। यहां दायला की ढाणी में रहने वाला भीमराज सैनी एनएसजी में कमांडो ट्रेनर है।

उसकी पोस्टिंग दिल्ली में है और करीब पांच माह पहले ही भीमराज की शादी मीना (24) से हुई थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक मृतका मीना अपने पति भीमराज के साथ दिल्ली में रही। इसके बाद जयपुर आ गई। जानकारी के अनुसार करीब चार माह पहले भीमराज भी छुट्टी लेकर जयपुर आ गया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

ससुराल वालों की नींद खुली तब...

demo pic - फोटो : अमर उजाला
कल रात को मीना कमरे में सोने चली गई। अन्य परिजन भी सो गए। आज सवेरे उसके ससुराल वालों की नींद खुली तब मीना कमरे में नजर नहीं आई। परिजनों ने बाहर आकर देखा तो मीना घर के आंगन में छत की रेलिंग से साड़ी के फंदे पर लटकी नजर आई।

यह देखकर परिजन होश खो बैठे। वहां चीख-पुकार मच गई। तब आसपास के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर आमेर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को फंदे से उतारा और मोर्चरी में रखवाया। आमेर थाना पुलिस के मुताबिक बारीकी से हुई पड़ताल के दौरान मीना के हाथ की कलाई पर लिखा था- मैं घर का काम-काज नहीं संभाल सकती। केस की जांच एसडीएम को सौंपी जाएगी। फिलहाल खुदकुशी के पुख्ता कारणों के बारे में खुलासा नहीं हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें