फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात के अंधेरे में कार की रोशनी में हो रहा था ये सब, जंगल में पहुंची पुलिस भी चौंकी

Thu, 18 Jan 2018 04:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सुनसान जंगल में रात के अंधेरे में कुछ लोगों ने कार की हैड लाइटें जला रखी थीं। जब पुलिस वहां पहुंची तो ये सब होते देख मौके पर दबिश दी गई।
विज्ञापन


मामला अजमेर की भिनाय थाना पुलिस से जुड़ा है। यहां पुलिस ने जंगल में कार की रोशनी में जुआ खेलते 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जुआरियों के कब्जे से करीब डेढ़ लाख रुपए और तीन कारें भी जब्त की है। भिनाय थानाधिकारी सिद्धार्थ प्रजापत ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि पीपरोली गांव के पास स्थित भैरूजी के मंदिर के आगे जंगल में ताशपत्ती से जुआ खिलवाया जा रहा है। इस पर मय जाप्ता दबिश दी तो रात्रि के अंधेरे में कारों से रोशनी करके कुछ लोग जुआ खेल रहे थे।

पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर सभी को दबोच लिया। कुल 9 जुआरी पकड़े गए, जबकि कुछ भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

पुलिस को मिला ये सब

demo pic
जुआरियों के कब्जे से 1 लाख 50 हजार 300 रुपए और तीन लग्जरी कार पुलिस ने बरामद की है।

थानाधिकारी प्रजापति ने बताया कि पकड़े गए जुआरियों में पीपरोली निवासी घीसालाल मेघवंशी, प्रहलाद सिंह, भंवरलाल, पर्बतपुरा निवासी भरत सिंह, फाॅयसागर रोड़ निवासी जयेन्द्र सिंह, दरगाह बाजार निवासी सलीमुद्दीन, लौंगिया मौहल्ला निवासी मंसूद अहमद, खादिम मौहल्ला निवासी ताबिश चिश्ती और लाखनकोटड़ी निवासी मजीबदुल्ला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें